फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग से किशोर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। सैदनगली थानांतर्गत छप्पर के घर में आग लगने से किशोर झुलस गया। जबकि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गांव बाला नागल निवासी कमल सिंह पुत्र फूल सिंह के फूस के घर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटें उठती देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घर में बंधे पशुओं को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान 17 वर्षीय कमल सिंह का छोटा भाई मिंटू आग से झुलस गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। आग से झुलसे युवक का गांव में ही प्राइवेट डॉक्टर के पास इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें