फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते दो पकड़े, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। पुलिस ने जंगल में गोकशी कर रहे दो लोगों गिरफ्तार किया है जबकि छह आरोपी चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को घटना स्थल से गाय का मांस और अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन

मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के निर्देशन में एसआई सुशील तोमर नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मंडावली से कुछ दूरी पर नई मस्जिद के पास जंगल में गोकशी की सूचना मिली। बुधवार की सुबह पुलिस ने गोकशी करते दो आरोपियों को पकड़ लिया जब कि छह अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना स्थल से गाय का मीट, मृत गाए के बछड़े की खाल और अवशेष, रस्सा, छुरा और तमंचा मिला। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम मंडावली निवासी असलम और इरफान बताए हैं। दोनों आरोपियों के अनुसार घटना स्थल से फरार मंडावली निवासी अहसान, मुस्तकीम, हाजी एजाज, तसलीम, भागूूवाला निवासी उस्मान, नजीबाबाद निवासी मोहसिन शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जांच के बाद पशु चिकित्सक ने मांस गाय का होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें