फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने विद्युत ठेकेदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने विद्युत ठेकेदार को पीटा
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट में विद्युत निगम के ठेकेदार को बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने पीटकर घायल कर दिया। ठेकेदार ने पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी को नामजद करते हुए उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है।
जिला अमरोहा के हसनपुर थाना निवासी गांव करनपुर माफी के संजीव राणा ने मोहम्मद गाजी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजीव राणा ने बताया कि वह विद्युत निगम का ठेकेदार है और शेरकोट में अंडर ग्राउंड बिजली की लाइन बिछाने का काम कर रहा है। मंगलवार को पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और उनसे काम बंद करने को कहा। जब उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया तो विधायक ने उनके साथ मारपीट की। संजीव राणा के अनुसार मोहम्मद गाजी ने उनसे बेवजह मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उनका कहना है कि ठेकेदार ईदगाह के समीप अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने का काम कर रहा है। जिससे वहां पर कई जगह गड्ढे बने है। उन्होंने ईद संपन्न हो जाने के बाद ईदगाह के निकट काम करने के लिए ठेकेदार को सुझाव दिया था। लेकिन ठेकेदार ने उनकी नहीं सुनी, उनके द्वारा किसी से मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें