फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी माफियाओं पर गैंगस्टर लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शेरकोट पुलिस ने दो लकड़ी माफियाओं पर गैंगस्टर लगाया है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। पुलिस दोनों फरार माफियाओं की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला नौंधना निवासी मोहसिन और मोहल्ला सलाई कोटरा निवासी मुसर्रत बड़े लकड़ी माफिया हैं। पुलिस के मुताबिक मुसर्रत की लकड़ी की टाल है। चोरी की लकड़ी मुसर्रत की टाल पर खपाई जाती हैं। अन्य लकड़ी माफिया भी मुसर्रत से जुड़े हैं। मोहसिन इलाके का बड़ा माफिया है। मोहसिन के कहने पर ही मुसर्रत लकड़ी की चोरी छिपे तस्करी करता है। पिछले दिनों पुलिस ने मुसर्रत को चोरी की लकड़ी के साथ दबोचा था। इससे पहले भी वे कई बार पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने मोहसिन और मुसर्रत पर गैंगस्टर लगाई है। दएसओ के मुताबिक दोनों लकड़ी माफियाओं की तलाश में जुट गई है। पुलिस की कई टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें