फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दिल्ली की की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक बाइक सवार कूदकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक विनीत निवासी गांव लूम को गिरफ्तार कर लिया। उधर, कोतवाली पुलिस ने कैराना रोड स्थित एक होटल के पास से कैराना कोतवाली के गांव जहानपुरा निवासी कासिम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें