फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने गांव में चाचा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्यारा भतीजा तमंचा लहराता हुआ जंगल में फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मेवाजट निवासी 40 वर्षीय फहीम अहमद का अपने भतीजे गुलबहार से जंगल की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों जमीन के बंटवारे को लेकर आमने-सामने आ चुके थे, लेकिन गांव वाले व रिश्तेदार बीच बचाव कर मामला निपटवा देते थे। सोमवार शाम करीब सात बजे फहीम अहमद अपने घर से बाग की ओर जा रहे थे। गांव वालों के अनुसार जैसे ही फहीम अहमद गांव में एक चाय की दुकान के पास पहुंचा, गुलबहार पीछे से अपने घर से निकलकर आया। गुलबहार के हाथ में तमंचा था। फहीम अहमद को गुलबहार के आने का पता नहीं चला। गुलबहार फहीम अहमद की ओर दौड़ा और तमंचे से उसकी कमर पर गोली मार दी। गोली लगते ही फहीम अहमद नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुलबहार तमंचा लहराता हुआ पैदल ही जंगल की ओर भाग गया। भतीजे द्वारा दिनदहाड़े चाचा की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव वालों की भारी भीड़ मौके पर लग गई। घटना का पता चलते ही एसओ धर्मपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। गांववालों के अनुसार फहीम अहमद और गुलबहार में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। गुलबहार केवल 26 साल का है। दोनों ही अपना अपना पक्ष सही बताते हुए एक-दूसरे की सुनने को तैयार नहीं थे। गांववालों के अनुसार उन्होंने सोचा भी नहीं था कि गुलबहार जमीन के विवाद में इतना बड़ा कदम उठा सकता है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी है। हालांकि अभी तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें