फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

नूरपुर। बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देकर स्टेट बैंक के एक पूर्व कर्मचारी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने न्यायालय के आदेश पर बैंक कर्मचारी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका पति ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर-बसर करता है। आमदनी बढ़ाने के लिए उसका पति बैंक से ऋण लेकर दूसरी ऑटो रिक्शा खरीदना चाहता था। मोहल्ला रविदासनगर में रहने वाले एसबीआई बैंक के एक पूर्व कर्मचारी ने बैंक में अपनी जान पहचान होने का हबाला देते हुए उन्हें ऋण दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जुलाई की सुबह जब वह ऋण के संबंध में बात करने उसके घर पहुंची तब उसके घर में कोई और नहीं था। इस दौरान उसने रिवाल्वर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंचकर पति को सारी बात बताई तथा पति के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। न्यायालय ने महिला ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को आरोपी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व बैंक कर्मचारी के विरुद्घ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें