फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राब पीने से एक राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से सहानपुर में राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव सहानपुर नवादा में शराब पीने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई । शराब से मौत होने पर पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शराब की खरीदारी की जांच में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि राजमिस्त्री ने कहां से शराब खरीदकर पी थी।
गांव सहानपुर नवादा निवासी किरनपाल सिंह (41) राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि रविवार शाम को वह शराब पीकर नशे की हालत में घर पर आकर सो गया था। सोमवार की प्रात: को जब उसकी पत्नी चमनो देवी उसे उठाने के लिए गई, तो उसे वह मृत मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। शराब पीने से मौत होने की सूचना गांव में फैल गई। सूचना पर एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य, सीओ कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने शराब के नशे में घर आने की जानकारी दी। राजमिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की छह माह की गर्भवती पत्नी और उसके चार बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल है। गांव सहानपुर नवादा के आसपास कई गांवों में कच्ची और हरियाणा मार्का शराब की बिक्री की बात सामने आई। मजदूर तबके लोग सस्ते के लालच में इस तरह की शराब का सेवन करने लगते हैं। एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्स मैन ने राजमिस्त्री के शराब खरीदने से किया इंकार
नहटौर। गांव सहानपुर नवादा में शराब पीने से एक राजमिस्त्री की मौत होने पर शराब की खरीदारी पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जिस शराब की दुकान से शराब खरीदने की बात कहीं जा रही है, वहां के सेल्समैन ने राजमिस्त्री के शराब खरीदने से इंकार करते हुए क्षेत्र में कच्ची शराब बिकने का खुलासा करते हुए पुलिस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। उसने क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बिकने का आरोप लगाया। कच्ची शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि वह किरनपाल को जानता है। किरनपाल आता रहता है, लेकिन कल वह नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें