फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक के घर से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव कुंडा बागैन निवासी अमित कुमार ने नहटौर रोड पर सड़क किनारे अपने घर में ही जनसेवा केंद्र चला रखा है। अमित के अनुसार मंगलवार की रात करीब तीन बजे तक उसने लैपटॉप पर फॉर्म ऑनलाइन आदि का कार्य किया। इसके बाद वह अपने घर चला गया। इसी बीच चोरों ने उसके घर में घुसकर दुकान के अंदर रखा एक लैपटॉप, दो मोबाइल, 500 रुपये की नगदी समेत हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


ट्रक के टायर चोरी
बिजनौर। मंगलवार की रात चोरों ने शंभा बाजार निवासी ट्रक स्वामी अरुण कुमार खन्ना के ट्रक के चारों टायर रिम सहित चोरी कर लिए। ट्रक स्वामी के अनुसार ट्रक चीनी मिल के गेट के पास खड़ा था। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें