फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। ग्राम गाजीपुर में खेत से चारा काट रहे एक किसान को पड़ोसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम गाजीपुर निवासी गौरव उर्फ जुगनू (30) सोमवार को अपने खेत से चारा काटने के लिए जंगल गया था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी किसान सोनू व अरुण और भूरे ने एक राय होकर हमला बोल दिया। अरुण ने तमंचे से गोली चला दी। सीने और हाथ पर गोली लगने से वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों के आने पर आरोपी भाग गए। गौरव के भाई सौरभ ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, दूसरी ओर सोनू व अरुण ने घटना को षडयंत्र के तहत झूठी बताया है। कहा कि उनका खेत में पानी की निकासी को लेकर नाली का विवाद चल रहा है। विवाद न्यायालय नजीबाबाद में विचारधीन है। मंगलवार को उसकी सुनवाई की तारीख लगी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा है कि तहरीर मिल गई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें