रजबपुर। खेत पर चारा लेने के लिए गई एक महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। दो दिनों तक गांव में समझौते का प्रयास चलता रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई है।
रविवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। खेत पर महिला को अकेला देख गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। जिसने बुरी नियत से दबोचने का प्रयास किया। आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरु कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को यह बात बताई। आरोपी पक्ष के लोगों ने समझौते के प्रयास शुरु कर दिए। दो दिनों से समझौते की कवायद चल रही है लेकिन, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ की कोई तहरीर नह़ी मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मामला कहासुनी का माना जा रहा है।