फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का अपहरण कर गैंगरेप
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात दो युवकों ने घर में सो रही महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार रात अपने मकान में नीचे की मंजिल में सो रही थी। जबकि महिला का पति और परिवार वाले ऊपर की मंजिल पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द निवासी रिजवान और आबिद बाइक से महिला के घर पहुंचे और उसे आतंकित कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आबिद को मौके पर पकड़ लिया। जबकि रिजवान बाइक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आबिद की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें