फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। क्षेत्र के ग्राम दोदराजपुर गांव के समीप खेत को पानी देने गए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम दोदराजपुर निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा शुक्रवार रात आठ बजे अपने घर से गांव के समीप स्थित अपने खेत में पानी लगाने गया था। सुबह काफी देर तक भी खेत से घर नहीं आने पर मन में अनहोनी की आशंका लिए वीरेंद्र शर्मा की मां शकुंतला देवी व पत्नी राजकुमारी उसको तलाशने खेत पर पहुंची तो तलाश के दौरान वीरेंद्र शर्मा (35) खेत पर उल्टा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाल धर्मपाल सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर कहीं कोई चोट आदि का निशान नहीं है। ग्रामीणों से की गई पूछताछ में मृतक के मिर्गी रोग से पीड़ित होने की बात पता चली है। उन्होंने आशंका जतायी कि किसान की मौत मिर्गी के दौरे, हार्ट अटेक या किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई हो। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें