हीमपुर दीपा। मसीत गांव में पुलिस ने गोकशी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से गोमांस, खाल और उपकरण बरामद किए हैं। रविवार की रात्रि लगभग 11 बजे पुलिस ने मसीत निवासी मोहम्मद वाहिद के मकान पर छापा मारा और घटनास्थल से वाहिद और कादिर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 15 किलो गोमांस, खाल और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला से बलात्कार
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव में एक युवक ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। शनिवार की रात महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। सुबह लगभग तीन बजे मौका पाकर गांव का ही आदिल घर में घुस आया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए बिजनौर भेज दिया है ।