फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डांस को लेकर लाठी डंडे चले, चार लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरातियों ने बरातियों को धुना, चार घायल
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव अमखेड़ा में चढ़त में डांस को लेकर घराती-बराती आपस में भिड़ गए। वधु पक्ष लाठी-डंडे निकाल लाया और बरातियों पर टूट पड़ा। झगड़े में वर पक्ष के चार युवक घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल युवक को बाहर रेफर किया गया है।
गांव अमखेड़ा निवासी कर्म सिंह की बेटी की बरात अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव चौहड़वाला से आई थी। बरात में वर-वधु पक्ष के युवक डांस कर रहे थे। वधु पक्ष के लोगों के नाचने का वर पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद वधु पक्ष घरों से लाठी-डंडे निकाल लाया और बरात पर टूट पड़ा। वर पक्ष के चार युवक लहूलुहान हो गए। हमले से बरात में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में सुलह कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्की, दीवान, राजू, योगेश को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से गंभीर घायल विक्की को बाहर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चढ़त पर हमले से नाराज युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे मामला और बढ़ गया। युवक इसके बाद फरार हो गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से तनातनी होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर युवक को विवाह के लिए राजी किया। पुलिस की मौजूदगी में शादी के रस्में पूरी कराई गईं। कोतवाल का कहना है कि वर पक्ष की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें