फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहेरी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तहेरी बहन के साथ
विज्ञापन

दुष्कर्म, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर (बिजनौर)।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने तहेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार देर शाम घर से बाहर थी। इस दौरान उनकी बिरादरी के एक युवक ने उनकी पुत्री को अपने घर खाना बनाने को बुला लिया। वह खाना पका रही थी तो आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। उनकी पुत्री ने घर आकर आपबीती बताई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वे विरोध करने के लिए उसके घर गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई बताया गया है। घटना का पता लगने पर पुलिस गांव में गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा पुत्र जगदीश है। उधर, हलके के दारोगा रणवीर सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद ही संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें