फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटने से हुई किसान महेंद्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में फंदे पर लटके मिले किसान की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी किसान महेंद्र सिंह चौहान का शव रविवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर झूलता मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जबकि जिस रस्सी के सहारे किसान फंदे पर झूलता मिला था वह भी उनकी नहीं थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस आत्महत्या मान कर चल रही थी। रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा पर लटने से किसान की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें