आदमपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर अहीर गांव निवासी बीएससी का छात्र दो दिन से लापता है। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने संभल कोतवाली में तहरीर दी है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के निवासी मोनू उर्फ धर्म सिंह पुत्र प्रताप सिंह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के रतुपुरा डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। 27 जून को मोनू कालेज के लिए घर से निकला था। उसी दिन शाम को करीब आठ बजे मोनू ने अपनी तबीयत खराब होने की सूचना परिजनों को दी। साथ ही खुद को संभल में सिंडिकेट बैंक के निकट होना बताया। लेकिन जब परिजन सिंडिकेट बैंक के निकट पहुंचे तो वहां पर मोनू नहीं मिला। तब से उसका मोबाइल बंद है। मोनू के पिता ने सम्भल कोतवाली में मोनू के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।