पुलिस ने गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा में 20 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। पुलिस ने होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए यह कार्रवाई की है।
कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी उर्फ खेड़ा में 31 दिसंबर को रामलीला मैदान में जबरन जनाजे की नमाज पढ़ने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। यहां तक कि एक पक्ष के बाकी गांवों के लोग भी मौके पर आ गए थे। पुलिस ने जबरन नमाज पढ़ने की कोशिश करने के आरोप में गांव के 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। होली के त्यौहार पर गांव में शांति कायम रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों का मुचलका पाबंद किया है। क्षेत्र के शरारती तत्वों पर भी पुलिस नजर रख रही है। हलका दरोगा जगत सिंह के मुताबिक होली पर किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।