फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने पर व्हाट्स एप पर टिप्पणी लिखना एक मुख्य अध्यापक को मंहगा पड़ गया है। व्हाट्सएप पर शिक्षामित्रों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने वाले मुख्य अध्यापक के खिलाफ शिक्षामित्र लामबंद हो गए हैं। मुख्य अध्यापक के खिलाफ विभाग को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र फैसल हुसैन व दीपा कुमारी ने प्राथमिक विद्यालय नंहेड़ा के मुख्य अध्यापक पंकज कुमार गर्ग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग ग्रुप पर हमारे खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखी है। व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी लिखे जाने से शिक्षामित्रों में आक्रोश फैल गया। शिक्षामित्रों ने मुख्य अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए से शिकायत की है। मुख्य अध्यापक पंकज कुमार गर्ग ने आरोपों को निराधार बताया है। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान का कहना है कि अभद्र टिप्प्णी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें