गृह क्लेश में युवक ने की आत्महत्या
बिजनौर।
गृह क्लेश में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी सोनू (30) की किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह सोमवार को किरतपुर में अपनी बहन के यहां आ गया था। मंगलवार की सुबह सोनू का शव कोतवाली शहर के गांव झलरा में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। एसएसआई देवेंद्र धामा ने बताया कि गृृहक्लेश के कारण ही सोनू ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सोनू राजमिस्त्री था। सोनू को दो बच्चे भी है। वहीं, परिजनों के मुताबिक सोनू ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि अपनी बहन के यहां से घर लौटते वक्त ट्रेन से पैर फिसल कर गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।