फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चाचा को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस ने गजरौला में नशा मुक्ती केंद्र संचालक बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर आरोपी चाचा को जेल भेज दिया है। जबकि वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गुरुवार को बंटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहरोला तेजवन निवासी बंटी और उसके चाचा अजयपाल नगर के मोहल्ला बस्ती में नशा मुक्ति केंद्र चलाते थे। दोनों के बीच मरीजों को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों व अन्य छोटी-छोटी बातों के कारण दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसके चलते बंटी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए चाचा अजयपाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की पटकथा लिख डाली थी। इसके बाद तीनों ने योजना के तहत बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बंटी के पिता धर्मपाल ने अपने भाई अजयपाल और मोहल्ला धुनपुरी निवासी ललित और गांव तिगरिया भूड निवासी पिंटू के खिलाफ हत्या कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ललित और पिंटू को गिरफ्तार कर पहले की जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी चाचा अजयपाल फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार को चाचा अजयपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें