फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कार लूट की सूचना पर थाना पुलिस के साथ आसपास थानों की पुलिस भी दो घंटे तक परेशान रही। मामला प्रेम प्रसंग का निकला। असलियत का पता लगने पर पुलिस ने प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों को थाने में बिठा लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 100 नंबर पर अपनी कार लूटने की सूचना दी। सूचना मिलने ही कई थानों की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। सूचना देने वाले युवक का प्रेम प्रसंग चांदपुर कोतवाली के एक गांव की युवती के साथ है। युवती की शादी परिजनों ने थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से तय कर दी। थाने में मौजूद युवती के भाई ने आरोप लगाया कि युवक ने बहन के होने वाले ससुराल में फोन कर उसे बदनाम करना शुरू कर दिया। ट्रिक फोटोग्राफी से अश्लील फोटो भी बना लिए। गुरूवार को वह परिजनों के साथ युवक से वार्ता के लिए उसके गांव आया था। उनको देखते ही युवक मौके से भाग गया और पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। युवती के भाई का कहना था कि युवक उसकी बहन की शादी नहीं होने दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें