फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजाल हत्याकांड के खुलासे को कोतवाल से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजाल हत्याकांड के खुलासे की मांग
विज्ञापन

धामपुर। अफजाल अहमद हत्याकांड में बुुधवार को मृतक अफजाल के परिजन कोतवाल से मिले और जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचाने का रास्ता तलाश कर लिया है। जल्दी ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

मृतक अफजाल के परिजन इकवाल अहमद, हाजी जुल्फिकार आदि कोतवाल से मिले। कोतवाल को बताया कि एक जून को जब 30 वर्षीय अफजाल अपनी बाइक से नहटौर डयूटी पर जा रहा था तो नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास उनके पीछ से बाइक से आए तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक कर गोली मारकर हत्या कर दी थी और नोटों से भरे बैग को बदमाश लूट कर फरार हो गए थे। 27 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक अफजाल के हत्यारों का पता लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। जबकि परिवार में बैचेनी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि मृतक अफजाल नहटौर में स्थित एक मनी ट्रांसफर कार्यालय में कैशियर के पद पर काम करता था। जब एक जून को वह बाइक से कार्यालय जा रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। परिजनों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट कायम करा दी थी। पर अभी तक धामपुर पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों का पता लगाने में कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें