फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साहस से चेन नहीं लूट पाए बाइकर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बाइकर्स ने दूध लेने जा रही एक महिला से चेन लूटने की कोशिश की। विरोध करते हुए महिला बदमाशों से भिड़ गई और चेन नहीं छोड़ी। बदमाशों ने महिला के ऊपर पिस्टल तान दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

नजीबाबाद मार्ग पर स्थित शांति निकेतन कॉलोनी निवासी जयवीर सिंह की पत्नी लता देवी मंगलवार शाम दूध लेने आदर्शनगर कॉलोनी जा रही थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने लता के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। विरोध करते हुए महिला ने चेन पकड़ ली और बदमाशों से भिड़ गई। यह देख बदमाशों ने महिला पर पिस्टल तान दी और फिर से चेन लूटने की कोशिश की। महिला पिस्टल देखकर नहीं घबराई और गले में पड़ी सोने की चेन नहीं छोड़ी। महिला ने शोर मचाया तो बदमाश उसको गिराकर भाग गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। लता देवी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक महिला से चेन लूटने की कोशिश करने वाले दोनों युवकों को चिह्नित कर लिया गया है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें