फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो कारें क्षतिग्रस्त, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक कार रतनाल नदी में गिर गई, जबकि दूसरी कार पुल की रेलिंग पर खतरनाक ढंग से लटक गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रहीं दो जाइलो कारें रतनाल नदी पुल के निकट रुकीं। कारों को पीछे से तेज गति से आए ट्रक यूपी 20टी 7180 की टक्कर लगने से एक जाइलो कार यूके 12डी 2316 रतनाल नदी क्षेत्र में 20 फिट गहरे गड्ढे में पलट गई। देर रात करीब डेढ़ बजे हुए हादसे में दूसरी जाइलो कार डीएल 3सीएवाई 9219 रतनाल नदी पुल की रेलिंग टकराकर नदी की ओर खतरनाक ढंग से लटक गई। नदी में गिरी कार में सवार नजीबाबाद के शकूर नगर निवासी नवेद आलम (28) और बास मंडी निवासी मो.आसिम (35) घायल हो गए।
उधर, दूसरी कार पुल की रेलिंग से टकराने से उसमें सवार शकूर नगर निवासी वसी अहमद (45) और बासमंडी निवासी वसीम अहमद (30) को काफी चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक को नजीबाबाद की ओर लेकर भागा। कार के पीछे चल रही एक कार ने ट्रक का पीछा कर साहनपुर पुलिस चेकपोस्ट पर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को पकड़कर मंडावली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पऱ्ुलिस और घायलों के परिचित खालिद मसूद, इकराम अंसारी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें