फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये विकास धनराशि खुर्दबुर्द करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटाला करने वालों को भेजा जेल
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। विकास कार्यों की करीब 40 लाख रुपये की धनराशि डकारने वाले ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ग्राम पंचायत नारायणपुर रतन के विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में दी गई 55 लाख 72 हजार रुपये की धनराशि में से विकास कार्यों पर मात्र 40 प्रतिशत धनराशि खर्च करने के खुलासे को सीडीओ बिजनौर ने गंभीरता से लिया। इस विकास राशि में 131 शौचालयों का निर्माण कराने के साथ सड़कों का निर्माण कार्य भी शामिल था। निर्माण कार्य में लाखों रुपये का घोटाला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने गोपनीय जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इफ्तखार और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव (वर्तमान में एडीओ आईएसबी हल्दौर) ऋषिपाल सिंह को मौके पर बुला लिया। करीब 40 लाख रुपये का घोटाला सामने आने पर दोनों को रविवार की शाम हिरासत में ले लिया। ग्राम नारायणपुर रतन क्षेत्र के पंचायत सचिव प्रमोद कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंडावली पुलिस ने ग्राम प्रधान और एडीओ आईएसबी हल्दौर को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को देर शाम जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें