फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस रोकने को छात्रों में विवाद ,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर(बिजनौर)। बस अड्डे पर बस रोकने को लेकर सीडी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

गांव नवादा तुल्ला के बस स्टैंड से एक प्राइवेट बस छात्र-छात्राओं को लेकर हल्दौर जाती है। मंगलवार को छुट्टी के दौरान करीब साढ़े बारह बजे शवादा तुल्ला और बिसाठ के छात्रों के बीच कॉलेज पर बस रोकने के विवाद में मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे, बेल्ट और धारदार हथियार चले। इसमें गांव बिसाठ निवासी सिद्धांत लांबा के सिर में धारदार हथियार लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान कॉलेज में भगदड़ मच गई। घायल छात्र को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना पाकर छात्र के परिजन मौके पर पहुंचे और सीएचसी हल्दौर ले गए। मामले की तहरीर थाने पहुंचकर पुलिस को दी। इसके बाद गांव बिसाठ के छात्रों ने मारपीट का बदला लेने के लिए प्राइवेट बस से घर लौट रहे गांव नवादा तुल्ला के छात्र अनंत गौड़ को बालकिशनपुर चौराहे पर बस से उतार कर पीट कर घायल कर दिया। हमलावर मौके से फरार हो गये। परिजनों ने छात्र का निजी चिकित्सक के उपचार करा कर शिकायत पुलिस से की। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें