रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी युवक तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी 25 अगस्त 2017 को थाना कैराना के गांव तितरवाड़ा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। फिलहाल वह मायके भनवाड़ा में ही रह रही थी। मंगलवार सुबह उसका बड़ा जीजा अफजाल पुत्र सलीम निवासी गांव भैसानी थानाभवन घर आया और बाइक पर उसकी बहन को साथ ले गया। वह साथ में 75 हजार की नगदी और एक जोड़ी कुंडल भी ले गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।