फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसडीएम ब्रजेश कुमार ने मंगलवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की हवालात में पानी की टंकी खराब मिली। आम जनता के लिए वाटर कूलर की जगह मिट्टी का घड मिला। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम ब्रजेश कुमार मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे व थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि आम जनता को पानी पिलाने के लिए मिट्टी का घड़ा रखा हुआ है। उन्होंने शहर कोतवाल को घडे़ की जगह वाटर कूलर रखवाने के निर्देश दिए। जनता के लिए अलग से शौचालय बनवाने को कहा। एसडीएम ने हवालात के अंदर जाकर देखा तो वहां पानी की टंकी खराब मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम को हवालात में बंद आरोपियों ने बताया कि उनके लिए पानी बाहर से आता है। एसडीएम ने हवालात की टंकी को ठीक कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने देखा कि थाने में माल मुकदमों से संबंधित तमाम वाहन खडे़ हैं। उनके अलावा अन्य वाहन भी खडे़ हैं। उन्होंने इनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। माल मुकदमों से संबंधित रजिस्टर भी अधूरा मिला। इसे भी पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम के मुताबिक माल मुकदमों के 2900 मामले लंबित पडे़ हैं। इन मामलों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। एमबीएक्ट के लंबित 156 मामलों भी निस्तारण करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की हर महीने जांच होनी चाहिए। जो नहीं हो रही है। पुलिस को पता होना चाहिए कि हिस्ट्रीशीटर क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
होटल व दुकान पर मिले बाल श्रमिक
बिजनौर। एसडीएम ब्रजेश कुमार ने सहायक श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार के साथ दो स्थानों पर छापे मार कर चार बच्चों को होटल व दुकान पर काम करते हुए चिह्नित किया। जिला अस्पताल भिजवाकर उनका मेडिकल कराया। बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। एसडीएम ने बताया कि दो बच्चे ताज होटल व दो कलक्ट्रेट के पास न्यू फर्नीचर की दुकान पर काम करते हुए मिले। मेडिकल होने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें