फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली शहर के शंभा बाजार निवासी अनीता शर्मा ने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी रिश्ते की ननद ने दस लाख रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये व हस्ताक्षर कराकर चेकबुक ले ली। कोरे स्टांप पर भी हस्ताक्षर कराए। पैसे लेने के बाद भी मकान बनाने के लिए लोन नहीं दिलाया। बाद में पता चला कि ननद व उसके पति ने उनके कागजों के आधार पर शहर में कई जगह से उनके नाम पर कर्जा उठा लिया है। ननद के पति ने उससे अभद्रता की और दोनों ने घर आकर गाली गलौच की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


टीएसआई को हटाने की मांग
बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष डा. एनपी सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसपी संजीव त्यागी से मिले। बताया कि महिलाओं से अभद्रता के मामले में टीएसआई रोहित शर्मा को अब तक नहीं हटाया गया है। एसपी ने बताया कि टीएसआई को हटाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। आईजी से आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें