फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरपुरी गांव में घेर में सो रहे अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकरपुरी गांव में घेर में सो रहे अधेड़ की हत्या
विज्ञापन

स्योहारा। अपने घेर में अकेले सो रहे अधेड़ पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हत्यार से हमला कर दिया। किसी के आने की आहट सुनकर हमलावर भाग निकले। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मुकरपुरी निवासी वहाजुद्दीन (55) रविवार रात में अपने घेर में सो रहे थे। रात्रि करीब दो बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हत्यारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किसी के आने की आहट सुनकर हमलावर भाग गए। खून से लथपथ गंभीर अवस्था में घायल वहाजुद्दीन किसी तरह शोर मचाते हुए अपने घर आए। घर और घेर की दूरी 100 कदम से कुछ अधिक है। घर का दरवाजा खटखटाने पर उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला। वहाजुद्दीन दरवाजे के पास पड़ी चारपाई पर गिर गए। आननफानन में परिजन उन्हें सीएचसी लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में हुई हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र नईम की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या के कारण का पता नहीं चला है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें