फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर पुलिस ने पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी के सिमराह इंटर कॉलेज में चौकीदारों को पीटकर डाका डालने की घटना का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल पांच बदमाशों को लूटे गए सामान के साथ दबोच लिया है। बदमाशों की पिटाई से घायल हुए एक चौकीदार की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला भी तरमीम कर दिया गया है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 15/16 मई की रात धामपुर के सिमराह इंटर कॉलेज में चौकीदार राजेंद्र, बलराम, रशीद को पीटकर स्कूल से 70 हजार रुपये नगद, चार बैटरे और अन्य सामान लूट लिया गया था। लूटी गई रकम बच्चों की फीस की थी। एसपी ने इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। धामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोक प्रयास अस्पताल धामपुर के पास से बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव हरवंशवाला निवासी मनोज कुमार, नगीना थाने के गांव नंदपुर निवासी हुकुम सैनी, संजीव सैनी, टीकम सैनी, बढ़ापुर के मोहल्ला पक्काबाग निवासी अब्दुल कादिर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटे गए तीन बैटरी, 315 बोर का एक तमंचा, तीन चाकू, 14 हजार 600 रुपये, दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नौ दिन पहले धामपुर के राजपूताना शादी मंडप के पास सिमराह स्कूल के चौकीदारों को पीटकर नगदी व बैटरे लूटे थे। 20 दिन पूर्व शेरकोट के पास स्थित एक स्कूल से भी बैटरे व अन्य सामान चोरी किया था। दो माह पूर्व गांव रायपुर सादात के स्कूल के मेन गेट का ताला तोड़कर एक कैसियो, स्कूल की खड़ी बस से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। चोरी और लूट का सारा सामान बढ़ापुर के अब्दुल कादिर को बेच देते थे। चोरी और लूटे गए बैटरे पांच हजार रुपये में बेचे थे। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल धामपुर में तैनात निरीक्षक अपराध विनय कुमार, उपनिरीक्षक लोकेंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पिटाई से घायल चौकीदार रशीद की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें