फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड ब्रेक पर ट्रक की टक्कर से डीसीएम पलटी, डीसीएम चालक की मौत, ट्रक परिचालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से डीसीएम पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। भूतपुर-जसपुर मार्ग पर गांव सुआवाला के पास बने स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की टक्कर से डीसीएम गड्ढे में पलट गई। गाड़ी के नीचे दबकर डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के पीछे बैठा हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल हेल्पर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

डीसीएम चालक कुंवर सेन (30) पुत्र राजाराम निवासी गांव नवदया सितारगंज, थाना बिलासपुर, जनपद पीलीभीत रविवार सवेरे हरिद्वार से प्लास्टिक के पाइप भरकर रामनगर के लिए जा रहा था। उसने भूतपुरी से ट्रक जसपुर मार्ग पर घुुमा दिया। जब वह गांव सुआवाला के सामने पहुंचा तो स्पीड ब्रेकर होने की वजह से उसने गाड़ी को धीमा कर लिया, लेकिन पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में जबर्दस्त टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पाइपों से भरी डीसीएम गड्ढे में पलट गई। डीसीएम के नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में ट्रक का हेल्पर दीपचंद पुत्र लखपत निवासी गांव गढ़ीगोट थाना बनबसा, जनपद चंपावत गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक डीसीएम चालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक हरिद्वार से सीमेंट लेकर खटीमा जा रहा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इंस्पेक्टर राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें