बिजनौर । चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर चौकीदार को आतंकित कर चौकी गोकलपुर के गन्ना क्रय केंद्र से हजारों रुपये के बाट लूट लिए। पुलिस में मामले की तहरीर दी गई है।
मोहल्ला राम बाग घेर के पास बिजनौर शुगर मिल का चौकी गोकलपुर गन्ना क्रय केंद्र है। यहां पर शेर सिंह चौकीदार है। सोमवार रात करीब एक बजे तक क्रय केंद्र पर पड़ा गन्ना ट्रकों में भरा गया। इसके बाद बाकी लोग वहां से चले गए और शेर सिंह वहीं रुका। रात करीब दो बजे चार बदमाश आए। उन्होंने शेर सिंह पर तमंचे तानकर केंद्र पर रखे बाट एक गाड़ी में रखकर लूटकर ले गए। बदमाश 50 और 20 किलोग्राम के तीन-तीन बाट लूटकर ले गए हैं। बाटों की कीमत करीब 27 हजार रुपये है। लूट की घटना शेर सिंह ने सुबह को किसानों और बिजनौर शुगर मिल के अधिकारियों को दी।