फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनांए भड़काने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपी धरे
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी ने अपने अन्य साथियों के साथ थाने को तहरीर देकर बताया कि नगीना-बुंदकी तिराहे पर कुछ लोग धर्मविशेष का अपमान करने के उद्देशय से प्रचार सामग्री और किताब बांट रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव काजीपुर इम्मा निवासी नवाब और धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। दोनों के पास से भड़काऊ प्रचार सामग्री बरामद हुई। वहीं, सीओ महेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। चौराहों पर किसी को बे वजह खड़ा होने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशन, डबल फाटक, रोडवेज, नहटौर चौराहा, बूढ़ावाला चुंगी, नगीना-बुंदकी चौराहा आदि पर बराबर पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें