फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सर्राफ से 70 हजार रुपए व सोने चांदी के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ से नकदी और गहने लूटे
विज्ञापन

शिवालाकलां। दुकान बंद करके घर लौट रहे सराफ से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 70 हजार रुपये, तीन किलो चांदी के आभूषण और गले में पहनी एक सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना शिवालाकलां के गांव शिवालाखुर्द निवासी धर्मेंद्र वर्मा शिवालाकलां स्थित बाजार में सराफ की दुकान करता है। रविवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धर्मेंद्र की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। हथियारों के बल पर बदमाशों ने धर्मेंद्र से लूटपाट शुरू कर दी। धर्मेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। बदमाश 70 हजार रुपये नगद, चांदी के आभूषण, धर्मेंद्र के गले से एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। धर्मेंद्र ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सराफ की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें