फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति को दूसरी शादी करते पकड़ा, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने रुकवाई पति की दूसरी शादी
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। ऐन वक्त पर एक महिला ने पति की दूसरी शादी को रुकवा दिया। सच्चाई जानने के बाद लड़की वालों ने भी शादी से इंकार कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नीलम निवासी करनाल (हरियाणा) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले प्रवीण पुत्र हरदयाल निवासी सिरसा (हरियाणा) से हुई थी। उसके एक आठ वर्षीय बेटा भी है। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों से दोनों में विवाद चल रहा है, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि पति ने उसे धोखे में रखकर गांव फतेहपुर धारा (बिजनौर) निवासी एक युवती से शादी तय कर ली। दांपत्य जीवन के बारे में उसने युवती के परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। युवती पक्ष को धोखे में रखकर शादी की 16 नवंबर तिथि निर्धारित कर दी गई। जब उसे पता लगा तो वह बृहस्पतिवार को युवती के घर आ धमकी। जब उसके पति को भनक लगी तो वह परिजनों को लेकर युवती के घर से फरार हो गया। विवाहिता ने युवती पक्ष को अपनी शादी के बारे में सब कुछ बता दिया। आरोपी की पोल खुलने के बाद युवती ने शादी से इंकार कर दिया है। उधर, एसओ बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि महिला की शिकायत पर शादी रुकवा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें