फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दो पक्षों में झगड़ा एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरूल्लापुर की आबादी में कटान और रास्ते को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

नजीबाबाद।
मालन नदी से खैरूल्लापुर की आबादी दिशा में कटान और रास्ते को लेकर विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध में बड़ी संख्या में दीपक पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
संतोषी माता मंदिर के निकट गांव खैरूल्लापुर में मालन नदी से गांव दिशा में कई दिनों से मिट्टी का कटान हो रहा था। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने एसडीएम से नदी का बहाव सीधा कराने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा भेजी गई जेसीबी मशीन को क्षेत्र के कुछ काश्तकारों ने शनिवार को वापस लौटा दिया था। बताया जाता है रविवार को प्रशासन द्वारा भेजी गई जेसीबी मशीन नदी के बहाव की दिशा को बदल रही थी खैरूल्लापुर के कुछ ग्रामीणों ने जिनकी जमीन नदी दिशा सीधी करने में प्रभावित हो रही थी। उन्होंने गांव के ही दीपक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के परिजनों और ग्रामीणों रवि, गुड्डू, विशाल, बालेश, अंजलि, जग्गो, कुंदन, जयप्रकाश ने थाने पहुंचकर हमलावरों के विरूद्घ कार्रवाई की मांग की। घायल दीपक के परिजनों और ग्रामीणों में नरेश, कमल, परवीन, संतराम, योगेश आदि पर दीपक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, ग्राम प्रधान नरसिंह का कहना था कि नदी के बहाव से गांव का रास्ता प्रभावित हुआ था। रास्ते पर मिट्टी रोड़ा डलवाकर समतल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपक और आरोपियों के खेत पासपास हैं रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें