फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या पर देर रात तक चलता रहा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव कंभौर की तरफ मजदूर की हत्या के मामले में देर रात तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम सत्येंद्र कुमार द्वारा कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देने के बाद रात 11 बजे गांव वालों ने शव उठने दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव कंभौर निवासी केवल सिंह की रविवार रात करीब आठ बजे मजदूरी से गांव लौटते वक्त बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांववालों ने घटना से आक्रोशित होकर हंगामा किया था और शव नहीं उठने दिया था। एसडीएम सत्येंद्र कुमार और एसपी सिटी रामधारी चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए थे। गांव वाले मुआवजे की घोषणा पर अड़ गए थे। एसडीएम के आश्वासन पर गांव वालों ने रात करीब 11 बजे शव उठने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के तेहरे भाई अरविंद ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें