फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
विज्ञापन

बिजनौर।
इलाज के दौरान एक आठ माह की गर्भवती की मेरठ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मंडावर थाने के गांव रायपुर बेरीसाल निवासी धर्मपाल की पुत्री रश्मि (22) की करीब 14 माह पूर्व कोतवाली शहर के गांव अगरा में संदीप पुत्र अशोक के साथ शादी हुई थी। सोमवार की रात रश्मि की मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई विपिन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार के लिए रश्मि से आए दिन मारपीट करते थे। करीब 15 दिन पहले भी रश्मि के साथ मारपीट की थी। इसमें आठ माह की गर्भवती होने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी। रश्मि ने फोन पर मारपीट होने की सूचना मायके दी थी। विपिन ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने रश्मि को ससुराल से उपचार के लिए बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। सोमवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसको बिजनौर से मेरठ रेफर किया गया था, जहां पति संदीप व ससुर अशोक भी मेरठ आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से भी चिकित्सकों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन तभी उसकी मौत हो गई थी। विपिन की तहरीर पर पुलिस ने पति संदीप, ससुर अशोक, सास मिथलेश, जेठ कोहित और जेठानी रिंकी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने विवाहिता के पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, विवाहिता के ससुर अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने रश्मि के परिजनों से कोई दहेज की रिमांड नहीं की थी। उनको झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। 15 दिन पहले रश्मि की तबीयत खराब होने पर मायके वालेे उसको अपने साथ ले गए थे, जबकि उन्होंने स्वयं रश्मि का इलाज कराने को कहा था, लेकिन मायके वालों ने उनकी कोई बात नहीं मानी। रश्मि शादी से पहले ही बीमार रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें