फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों को पानी पिलाने गया किशोर यमुना में बहा, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसों को पानी पिलाने गया किशोर यमुना में बहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लापरा के नजदीक भैसों को पानी पिलाने गया 14 वर्षीय किशोर यमुना नदी में बह गया। किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। यहां गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की गई, मगर देर शाम तक गोताखोर उसे तलाश नहीं सके थे।
विज्ञापन

गांव लापरा निवासी बलिदीन ने बताया कि उसका बेटा इकराम (14) अपने साथी के साथ भैसों को पानी पिलाने यमुना नदी किनारे गया था। पानी पिलाते वक्त वह भी नदी के किनारे भैंसों को नहलाने लगा। इसी दौरान वह नदी में बह गया। उसके साथ गए अन्य लड़कों ने गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वे अन्य परिजन और ग्रामीणों के साथ यमुना नदी के घाट पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापरा घाट से लेकर कलानोर रेलवे पुल तक तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें