फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर चार को घायल करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल रिचार्ज पर चली गोली, चार घायल
विज्ञापन

बिजनौर। बुखारा की चुंगी पर बुधवार रात मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया गया। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी संदीप कुमार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बुखारा चुंगी के पास फोटो स्टेट की दुकान है। गांव स्वाहेड़ी निवासी निपेंद्र उसकी दुकान पर बुधवार रात करीब पौने दस बजे मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंचा। काम में व्यस्त होने के कारण उसने मोबाइल रिचार्ज करने से मना कर दिया। इस बात पर निपेंद्र उससे गाली गलौज करने लगा। गांव कंभौर का धीरज भी वहां आ गया और मारपीट शुरू कर दी। संदीप का पिता हरपाल, मां फूलवती, भाई मोहित बीच बचाव करने लगे पड़ोसी अरुणा भी वहां आ गईं । धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। हरपाल, फूलवती, मोहित और अरुणा छर्रे लगने से घायल हो गए। पीड़ितों ने धीरज और निपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गालीगलौज करने के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज कराने पर पहले पैसे मांगने पर विवाद हुआ था। इस बात पर ही गोली चली। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक विवाद के बाद दोनों युवक घिर गए थे, भागने के लिए उन्होंने गोली चलाई। उधर, घटना का पता चलते ही एसपी अतुल शर्मा रात में ही मौके पर गए तथा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें