सैदनगली। बीस दिन पहले नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में बीस दिन पहले तीन युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया था। आरोप है कि नाबालिग को युवकों ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के पिता ने 15 जून को सैदनगली थाने पर तहरीर देकर तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जाता है कि आरोपी पक्ष ने सुलह समझौते के लिए पीड़ित पक्ष के साथ पंचायत की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी औशाफ और भूरा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान करके जेल भेज दिया गया है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।