फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में घूंसा मारने से युवक की मौत

Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
मुफीस का फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे के हाफिज नगर में गाली देने के विवाद में एक युवक ने दूसरे के पेट में घूंसा मार दिया। अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 बकेवर कस्बा के हाफिज नगर निवासी अनीस खां का बेटा मुफीस खां (18) सोमवार को दुकान से सौदा लेने जा रहा था। तभी मुहल्ले का राजा हिंदुस्तानी पुत्र मेहराजुल इमामबाड़े के पास खड़ा था। राजा ने मुफीस के सिर पर चपत मारकर गाली देनी शुरू कर दी। मुफीस ने विरोध जताया तो मारपीट शुरू हो गई।

राजा ने मुफीस के पेट में घूंसा मार दिया। इसके बाद मुफीस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आए अनीस खां को भी राजा ने एक मुक्का मारा और भाग गया। मुफि स के घर  वाले उसको जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। मुफिस के घर वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर आलोक राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। राजा को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। अनीस की तहरीर पर पुलिस न राजा हिंदुस्तानी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें