फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में बैग से चोरी करने वाले दो युवकों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। अटैची चोरों ने रोडवेज बस में एक दंपति के बैग से डेढ़ लाख रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। बस रुकने के दौरान चोरी का पता चलने पर महिला ने शोर मचा दिया। अटैची चोर गिरोह के चार युवक बस से उतरकर भागने लगे। महिला ने साहस दिखाते हुए एक युवक को दबोच लिया। दूसरे युवक को भीड़ ने पकड़ा। उनके दो साथी माल लेकर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव दारानगर गंज निवासी कमरूद्दीन अपनी पत्नी शमा परवीन के साथ अपनी ससुराल धामपुर गया था। वह धामपुर से रोडवेज बस में बैठकर बिजनौर जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक रोडवेज में बैठते समय भीड़ होने के कारण एक युवक ने उनका बैग हटाकर अपनी सीट के सामने रख लिया। इसी दौरान रास्ते में उनके बैग से चैन उखाड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व सोने के एक जोड़ी झाले, दो अंगूठी चोरी कर लिए। बस के नहटौर आने पर उन्होंने बैग को देखा तो बैग से सामान चोरी पाया। वाल्मीकि बस्ती के सामने बस रुकने पर महिला ने चोरी होने को लेकर शोर मचा दिया। चार युवक बस से उतरकर भागने लगे। महिला ने साहस दिखाते हुए एक युवक को बस में ही दबोच लिया। दूसरे युवक को भागते समय लोगों ने वाल्मीकि बस्ती से पकड़ लिया। उनके दो साथी माल लेकर फरार हो गए। पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपने नाम धामपुर क्षेत्र के गांव भज्जावाला मिलक के महताब पुत्र लियाकत, फकीरा पुत्र अलीमुद्दीन बताया है। उनके दो साथी भी गांव के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि गिरोह के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें