नगीना के शहजाद का था गांगन नदी में मिला शव
नहटौर (बिजनौर)।
गांगन नदी के पुल के नीचे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। शव नगीना थाना क्षेत्र का रहने वाला शहजाद का था। वह काफी समय से बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में अपनी ससुराल में रह रहा था।
रविवार की सूखी पड़ी गांगन नदी के पुल के नीचे एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। शव के सिर व मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को समाचार पत्रों में युवक के शव का फोटो छपने के बाद उसके ससुरालिये नहटौर थाने पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त शहजाद पुत्र सत्तार के रूप में की। वह नगीना थाना क्षेत्र का रहने वाला था और काफी समय से वह बिजनौर के बुखारा में ससुराल में रह रहा था। उधर, परिजनों ने शहजाद की हत्या की आशंका जताई है।