थानाभवन।
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को जलालाबाद चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज पवन सैनी ने बताया कि विगत 22 सितंबर 2017 को इरशाद पुत्र मुंतजिर निवासी मोहल्ला नानू रामनगर जलालाबाद और राशिद पुत्र शाहिद मोहल्ला इस्लामनगर ने किशोरी का अपहरण कर लिया था और दुष्कर्म किया था। किशोरी के पिता की तरफ से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी इरशाद को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था, लेकिन आरोपी राशिद फरार चल रहा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे आरोपी राशिद को चरथावल तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।