फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को दूसरे समुदाय के कुछ दबंग युवको ने घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक को पीटकर घायल किया
विज्ञापन

धामपुर। दवा लेने आई एक युवती के परिजनों और उनके साथियों ने खांरी कुआं स्थित एक डाक्टर के साथ अकारण मारपीट कर दी। डाक्टर को काफी चोट आई। जब आरोपी डाक्टर से मारपीट कर रहे थे तो इसी दौरान आरोपी सूचना पर पहुंची पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने डाक्टर को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की पुलिस में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डा. हरिश्चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जब वह अस्पताल में मरीजों को देख रहा था तब मुहल्ला पक्काबाग की युवती, मेहमान के साथ अस्पताल में आई। अस्पताल में पहुंचते ही आरोपी युवक ने बीमार युवती का जल्द परीक्षण कर उपचार करने की मांग की। इसी बात तो लेकर डाक्टर और आरोपी भिड़ गए। कुछ ही देर में आरोपी युवक ने फोन कर अपने कई साथियों को अस्पताल पर बुला लिया और डाक्टर के साथ मारपीट की। पुलिस ने डाक्टर को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ महावीर सिंह ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता एवं धार्मिक संगठनों के लोग कोतवाली पर एकत्रित हुए। सीओ से मिलने वालों में चेयरमैन राजू गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, भाजपा नेता अभिषेक त्यागी, पुरुषोत्तम अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें