फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रंसग के चलते युवती की संदिग्ध हालत में मौत किरतपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के फैसले से क्षुब्ध युवती ने लगाई फांसी
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में युवती को उसके प्रेमी के साथ देखे जाने पर बखेड़ा हो गया। बिरादरी की पंचायत ने युवक को गांव से निकालने का फैसला सुना दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों मुताबिक गांव निवासी एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी का गांव के ही अपनी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती के परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों को एक साथ देख लिया। इस बात पर गांव में जमकर बखेड़ा हुआ। दोपहर को बिरादरी की पंचायत बुलाई गई, जिसमें युवक को गांव से निकालने का फैसला सुनाया गया। पंचायत में उसकी पिटाई भी की गई। एलान किया गया कि अब किसी भी सूरत में युवक गांव में दिखाई नहीं देना चाहिए। शाम को युवती का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों ने युवक पर बेटी की हत्या कर शव घर में डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक पंचायत में युवक को गांव से निकालने का फैसला सुनाए जाने से क्षुब्ध होकर युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसकी गर्दन पर फंसी लगाने के निशान हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग नहीं, हाथ पकड़कर खींचने पर हुुआ बखेड़ा
युवती के परिजनों की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है। कहा गया है कि युवती बृहस्पतिवार सुबह खेत पर काम कर रही थी। युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इस मामले को लेकर बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें युवक को गांव से निकालने का फैसला सुनाया गया। शाम को परिजन जंगल से घर लौटे तो युवती का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। उन्होंने युवक पर हत्या कर शव घर में डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें